Firefighters and Police Rescue Cow from Deep Well After Hours of Effort कुंए से दमकलकर्मियों ने निकाली गाय, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFirefighters and Police Rescue Cow from Deep Well After Hours of Effort

कुंए से दमकलकर्मियों ने निकाली गाय

Gangapar News - ग्राम पंचायत राजापुर में एक गाय गहरे कुंए में गिर गई। भाजपा नेता और ग्राम प्रधान ने पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचित किया। चौकी इंचार्ज और दमकलकर्मी घंटों मेहनत के बाद गाय को जीवित निकालने में सफल रहे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 29 Dec 2024 04:28 PM
share Share
Follow Us on
कुंए से दमकलकर्मियों ने निकाली गाय

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। गहरे कुंए में गिरी गाय को दमकलकर्मियों और पुलिस ने घंटों मशक्कत कर जीवित निकाल लिया। गाय का इलाज जारी है।

ग्राम पंचायत राजापुर में रविवार सुबह एक गाय गहरे कुंए में गिर गई। भाजपा नेता भगवान दास कुशवाहा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजापुर राजीव कुमार सिंह ने घटना की जानकारी मांडा पुलिस और दमकलकर्मियों को दी। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज भारतगंज विनय कुमार सिंह दमकलकर्मियों के साथ कुंए के पास पहुंचे। घंटों मेहनत के बाद जीवित दशा में गाय को कुंए से बाहर निकाला गया। कुएं में गिरने और निकालने के दौरान गाय घायल हो गई थी, साथ ही ठंड से कांप भी रही थी। ग्राम प्रधान और भाजपा नेता ने पशु डाक्टर को बुलाकर गाय का इलाज भी शुरू कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।