दिल्ली हादसे के बाद जागा अग्निशमन विभाग
अग्निशमन विभाग के महानिदेशक का पत्र पाते ही अग्निशमन कर्मी जांच पर निकले मेजा। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग में हुए हादसे को

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग में हुए हादसे को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के महानिदेशक सुजीत पांडेय ने प्रदेश के सभी अग्निशमन अधिकारियों का आदेश जारी करते हुए कहा हैं कि वह सभी अपने क्षेत्र के बैंक/स्कूल, कोंचिंग सेंटर, अस्पताल, नर्सिंग होम, मॉल/मल्टीप्लेक्स, होटल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, हैजार्ड भवन, स्टोर, पेट्रोल पंप, महत्वपूर्ण सरकारी भवन व 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले अवासीय भवन पहुंच चेंकिग अभियान चलाएं।
सुरक्षा यंत्रों की निरीक्षण
कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। महानिदेशक का आदेश मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शियाशरण सिंह फायरकर्मी रामकुमार यादव, देवन्द्र कुमार दुबे के साथ मेजा तहसील के मेजारोड , उरूवा, मांडा, कोहड़ार रामनगर सहित विभिन्न बाजारों में पहुंच संस्थानों व होटलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
जागरूकता कार्यक्रम
बताया कि जहां के अग्निशमन सुरक्षा यंत्र सही नहीं थे, उन्हें बदलने के आदेश दिए गए। बताया कि मेजारोड बाजार स्थित रोटी कोठी के कर्मचारियों सहित अन्य को आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
लोगों को जागरूक करना
इसके बाद मेजारोड के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन उपकरण की चेंकिग की गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रिश्नोत्तर
जरूरी स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले आग की घटना में दिल्ली के एक होटल में 21 लोग जिन्दा जल गए, जबकि 40 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


