Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFire in Animal Shelter Causes Severe Loss to Farmer One Cow Dead
पशुशाले में लगी आग से तीन मवेशी झुलसे, एक गोवंश की मौत

पशुशाले में लगी आग से तीन मवेशी झुलसे, एक गोवंश की मौत

संक्षेप:

Gangapar News - पशुशाले में लगी आग से तीन मवेशी झुलसे एक गाय मौतमेजा। अज्ञात कारणों से पशुशाले में लगी आग से पशु पालक को भारी नुकसान पहुंचा, घटना में तीन पशु झुलस गए,

Dec 17, 2025 03:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

अज्ञात कारणों से पशुशाले में लगी आग से पशु पालक को भारी नुकसान पहुंचा, घटना में तीन पशु झुलस गए, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। मंगलवार की रात एक बजे के लगभग मेजा के उरनाह गांव में हुई इस घटना की जानकारी पर जब तक पास पड़ोस के लोग आग बुझाने पहुंच आग विकराल हो चुकी थी। उरनाह गांव के अग्निवेश यादव मानसिक रूप से बीमार है। रोज की तरह उनकी पत्नी शान्ति देवी ने मंगलवार की रात दस बजे के लगभग पशुओं को ठंड से राहत देनें के लिए आधा दर्जन पशुओं को पशुशाले में बांध दिया। रात एक बजे के लगभग इस पशुशाले में अचानक आग लग गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पशुशाले से आग उठता देख लोगों की नींद टूट गई, घटना देख लोग चीख पुकार करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने साहस का परिचय देते हुए पशुशाले में किसी तरह घुस कुछ पशुओं को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन दो गाय व एक पड़िया नहीं निकाली जा सकी, तीनों मवेशी बुरी तरह झुलस गए, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। पड़िया व एक गाय की हालत नाजुक है। पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाया जा रहा है। आग की इस घटना में पशुओं का चारा व चारा मशीन भी जल गई। पड़ोस के रज्जू यादव के तीन छप्पर व पशुओं का चारा जल गया। जानकारी पाकर सपा नेता इंन्द्रेश यादव को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंच आग की घटना की जानकारी एस डी एम सहित अन्य को देते हुए आर्थिक मदद की बात कही।