शार्ट सर्किट से गेहूं की दस बिस्वा की फसल जली

Apr 07, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बसहरा के ढोढवा गांव में मंगलवार शाम को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से लगभग 10 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की, वरना इससे आसपास के खेतों को भी नुकसान हो सकता था।

शार्ट सर्किट से गेहूं की दस बिस्वा की फसल जली

बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद लालापुर के बसहरा पूरा ढोढवा गांव में मंगलवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस अगलगी में करीब 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना में जीवन लाल यादव, मुन्ना यादव (पुत्रगण स्वर्गीय अमृत लाल यादव) और हरिप्रसाद (पुत्र दानी यादव) के की फसल का नुकसान हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के समय हवा शांत थी, जिसके कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई। वरना, आसपास के खेतों में अभी भी फसल खड़ी है और कटाई का काम चल रहा है; अगर हवा तेज होती तो पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था।

धुआं उठता देख भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।