Gangapar News: बारा फायर स्टेशन से सेवानिवृत्त प्रभारी को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद।बारा अग्निशमन केंद्र गौहनिया के प्रभारी चन्द्र कांत त्रिपाठी लीडिंग फायरमैन अपनी दो दशक लंबी सरकारी सेवा के बाद आज सोमवार क

Gangapar News: बारा अग्निशमन केंद्र गौहनिया के प्रभारी चन्द्र कांत त्रिपाठी लीडिंग फायरमैन अपनी दो दशक की लंबी सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जहां पूरा स्टाफ भावुक हो उठा। वहीं सभी फायर कर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान उनकी सराहना करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। सेवानिवृत्त हुए चंद्रकांत त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम्, रामायण, यथार्थ गीता, हनुमान चालीसा और एक छड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, मेहन्थू, धर्मेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, अभय गौतम, संतोष सिंह, विशाल सिंह, प्रमोद दुबे, हरिन्दर सुग्रीव मानसिंह ने सुखी जीवन की कामना की।


