अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग, हजारों का सामान जला
मांडा। अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने से घर गृहस्थी का हजारों का
अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने से घर गृहस्थी का हजारों का सामान और तीन भैंसें झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पीड़ित की सूचना पर पहुंच ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन सूचना के बाद भी दमकल कर्मी घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाये। क्षेत्र के बखार गांव निवासी श्याम बिहारी यादव और हौसला प्रसाद यादव के घर में दोपहर में आग की लपटें और धुआं देख चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवारों ने 112 डायल कर पुलिस को भी सूचना दी । मोहल्ले के लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई।
आग कैसे लगी , फिलहाल इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आग की लपटों में घर गृहस्थी के सामान, अनाज ,भूसा आदि जलकर राख हो गये। तीन भैंसें भी आग से जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित ने दमकल कर्मियों को भी घटना की जानकारी दी , लेकिन दमकल कर्मियों ने अपनी व्यस्तता बताकर मौके पर पहुंच पाने में असमर्थता व्यक्त किया। मांडा क्षेत्र में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मेजा या कोरांव तहसील से आती हैं। मांडा से मेजा 18 और कोरांव 24 किलोमीटर दूर है। मांडा क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं के बाद दूरी अधिक होने के कारण प्रायः दमकल कर्मी समय से नहीं पहुंच पाते। पिछले कई वर्षों से मांडा थाने पर भी दमकल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाती रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक स्थिति यथावत है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


