Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFire Breaks Out in Sehra Market Due to Short Circuit Local Residents Prevent Major Disaster
शॉर्ट सर्किट से बाइक रिपेयरिंग सेंटर राख

शॉर्ट सर्किट से बाइक रिपेयरिंग सेंटर राख

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा। सेहरा बाजार में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही

Aug 21, 2025 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

सेहरा बाजार में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। ग्राम बारी बजरिया निवासी दिलीप कुमार की दुकान में रखे औजार, मशीनें, बाइक के स्पेयर पार्ट्स और करीब 30 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। दुकानदार ने बताया कि हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों के मुताबिक अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट दर्ज की।