छात्रों को दी वित्तीय प्रबंधन की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - आर बीएस महाविद्यालय में वित्तिय प्रबंधन पर आयोजित हुए कार्यशाला मेज। आर बी एस महाविद्यालय मेजा खास में रविवार को वित्तिय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयो

छात्रों को दी वित्तीय प्रबंधन की जानकारी

आरबीएस महाविद्यालय मेजा खास में रविवार को वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड की शैक्षणिक शाखा नेशनल इंस्टीट्यूटस ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के विशेषज्ञों ने सभागार में उपस्थित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला आयोजित होने से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश मिश्र ने बताया कि उनके यहां कम्प्यूटर शिक्षा, रोजगार परक इंटरशिप कैम्पस प्लेसमेंट, भाषा प्रशिक्षण सहित अन्य की व्यवस्था है। भारत सरकार शैक्षणिक टीम में रहे प्रशिक्षक दुर्गा शुक्ला, सुरक्षित निवेश, वित्तीय नियोजन के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। कहाकि अगली कार्यशाला एआई पर आधारित होगी।

इस अवसर पर प्रवक्ता माला जायसवाल, संजय दुबे, राहुल मिश्र, शैलेन्द्र कुमार, नवनीत द्विवेदी, गौरव शुक्ल, महेन्द्र चौरसिया, शरद मौर्य, अशोक शुक्ल आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।