टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मांडा। ग्राम पंचायत टिकरी द्वारा कराये गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर पांचवीं बार जांच हुई। जांच के दौरान काफी अफरातफरी रही। मांडा क्षे

टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच

ग्राम पंचायत टिकरी द्वारा कराये गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर पांचवीं बार जांच हुई। जांच के दौरान काफी अफरातफरी रही। मांडा क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत के हरिश्चंद्र पुत्र राम गरीब ने अक्तूबर 2025 में गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों पर 15 सूत्रीय शिकायत हलफनामा के साथ डीएम प्रयागराज से की । शिकायत पर चार बार पहले ही अपूर्ण जांच विभिन्न जांच अधिकारियों द्वारा की गई। गुरुवार को पांचवीं बार जांच हेतु विवेक यादव सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता के नेतृत्व में संयुक्त टीम जांच करने के लिए टिकरी गांव आई । जांच टीम में मूलचंद वर्मा , संदीप पटेल सचिव संदीप कुमार शामिल रहे।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। शिकायत कर्ता हरिशचन्द्र के अलावा जय प्रकाश पांडेय, अशोक पांडेय, गोविन्द नारायण तिवारी अधिवकता भी उपस्थित रहे । जाचं टीम द्वारा तालाब संख्या 291 पर प्रधान द्वारा कालोनी, शौचालय, रिबोरिंग निर्माण सहित अमृत सरोवर, कूड़ा घर सहित कई नाली खड़ंजा की भी जांच कि गई । जांच में प्रधान प्रतिनिधीके रूप में कौशलेश प्रसाद ने भी अपना पक्ष रखा। जांच टीम द्वारा जाचं रिपोर्ट से जिला अधिकारी प्रयागराज को अवगत कराया जायेगा और डीएम के आदेश पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।