ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारखाना बनाते समय महिला झुलसी, पति भी नाजुक

खाना बनाते समय महिला झुलसी, पति भी नाजुक

खाना बनाते समय अचानक महिला के कपड़े में आग लग गई। जब तक वह कपड़ा निकालती गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीराव्स्था में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे तत्काल एसआरएन रेफर कर दिया...

खाना बनाते समय महिला झुलसी, पति भी नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 24 Apr 2019 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

खाना बनाते समय अचानक महिला के कपड़े में आग लग गई। जब तक वह कपड़ा निकालती गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीराव्स्था में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे तत्काल एसआरएन रेफर कर दिया गया।

फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बसनेहटा गांव निवासी सूर्य कुमार उर्फ रिंकू तिवारी की पत्नी प्रियंका बुधवार सुबह साढ़े दस बजे खाना बना रही थी। उसी समय चूल्हे की आग उसकी साड़ी को पकड़ लिया। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीखने चिल्लाने लगी। उसको बुझाने में पति भी झुलस गया। बाद में सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से ईएमटी पंकज सरोज व पायलट राजकुमार पटेल उसे तत्काल सीएचसी प्रतापपुर ले आये। उन्हें तत्काल एसआरएन रेफर कर दिया गया। उधर मायके वाले घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका आरोप है कि सुबह पति पत्नी में कुछ विवाद हुआ था हॉस्पिटल में उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें