ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारससुर पर दुष्कर्म, पति-सास पर मारपीट का केस

ससुर पर दुष्कर्म, पति-सास पर मारपीट का केस

विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास तथा सास व पति पर पारिवारिक हिंसा की तहरीर दी। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही...

ससुर पर दुष्कर्म, पति-सास पर मारपीट का केस
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 15 Oct 2019 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास तथा सास व पति पर पारिवारिक हिंसा की तहरीर दी। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिगना थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने एसओ मांडा को मंगलवार को तहरीर दी कि उसका निकाह 13 साल पहले कूदर गांव में हुआ। 11 सितंबर को रात एक बजे उसके ससुर बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसे दबोच लिया। कपड़े फाड़कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। घटना के समय उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। पीडि़ता के शोरगुल मचाने पर किसी तरह उसके ससुर ने उसे छोड़ा। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके सौहर व सास प्राय: उसे प्रताडि़त और परेशान करते रहते हैं। अक्सर उसे उसके मायके खदेड़ देते हैं। घटना के बाद सास, ससुर व पति ने कानूनी कार्यवाही करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें