बेटे के खिलाफ पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Mar 21, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बेटे के खिलाफ पिता ने लिखाई एफ आई आर मेजा। बेटे की पिटाई से क्षुब्ध पिता ने मेजा थाने पहुंच छोटे बेटे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्

बेटे के खिलाफ पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

बेटे की पिटाई से छुब्ध पिता ने मेजा थाने पहुंच छोटे बेटे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बरसैता गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं, इसी बात से खुन्नस खाए छोटा बेटा अक्सर उन्हें व पत्नी को अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। 18 मार्च की रात किसी बात को लेकर उनसे उलझ गया। उसी समय दामाद घर पहुंच गए, दामाद ने उन्हें गाली गलौज करने से रोका तो छोटा बेटा उनसे उलझ गया। उनके मुंह पर लाठी से वार कर घायल कर दिया।

चोटहिल दामाद के साथ वृद्ध पिता मेजा थाने पहुंच छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर दी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।