कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत
Gangapar News - मऊआइमा में हरिसेनगंज फोरलेन पर अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 38 वर्षीय मानसिंह की मृत्यु हो गई, जबकि साथी हरिशंकर का इलाज चल रहा है। चालक फरार है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

मऊआइमा/कल्याणपुर। हरिसेनगंज में फोरलेन पर अर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एस आर एन ले जाया गया जहां उपचार के दौरान देर शाम एक की मौत हो गई। जबकि साथी का उपचार चल रहा है। चालक कार सहित फरार हो गया है। थरवई थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलगंज के बंकट निवासी मानसिंह 38 पुत्र रामचन्द्र अपने साथी हरिशंकर 40 के साथ मंगलवार शाम प्रतापगढ़ से गांव इस्माइलगंज बनकट जा रहे थे। जैसे बाइक मऊआइमा के हरिसेनगंज फोरलेन पर पहुंची प्रयागराज की ओर से आ रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मानसिंह 38 वर्ष की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि साथी हरिशंकर का उपचार एसआरएन में चल रहा है। अर्टिगा चालक कार सहित भाग गए। बताया गया है कि मानसिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। चार दिन पहले ससुराल में पड़ी शादी में आया हुआ था। मृतक के दो पुत्रियां एक पुत्र हैं। तीनों अभी छोटे हैं। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



