
बेलन नहर की माइनरों में टेल तक नहीं पहुंचा पानी
Gangapar News - बेलन नहर से संबन्धित माइनरों के टेल तक नहीं पहुॅचा सिंचाई का पानीमेजा। माह भर बाद बेलन नहर की मेजा राजबहा में सिंचाई का पानी तो छोड़ा गया, लेकिन पानी ट
माह भर बाद बेलन नहर की मेजा राजबहा में सिंचाई का पानी तो छोड़ा गया, लेकिन पानी टेल तक पहुंचने के पहले बंद कर दिया गया। जिससे किसानों में विभागीय अभियंताओं के प्रति नाराजगी है। डोहरिया गॉव के किसान राजेश मिश्रा ने बताया कि डोहरिया के आगे बीरपुर पटखौली तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। नहर बंद करा दी गई। उधर हुल्का, धरमपुर तक पहुंचने वाली माइनर में टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। मजबूरी में किसान निजी पम्पों से सिंचाई का पानी लेकर गेंहू फसल की सिंचाई कर रहे हैं। उधर खानपुर राजबहा से संबन्धित लोहारी, उपड़ौरा गॉव के किसानों ने बताया कि माइनर के टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका।
जिस समय गेहूं की प्रथम सिंचाई की जानी थी, उस समय माइनर की साफ-सफाई का काम चल रहा था। सिंचाई का पानी लेट से पहुंचा, वह भी आधे रास्ते में समाप्त हो गया। इस बारे में बेलन नहर के अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश चौधरी ने बताया कि बेलन नहर की मेजा डीवाई में पानी छोड़ा गया है, लेकिन एक फिट पानी चल रहा है। मेजा में नहर संचालन का काम नवरतन, हरिमोहन व कमलेश जूनियर अभियंता है, इनके कहने पर पहले दो फिट नहर में पानी चलता रहा, अब एक फिट कर दिया गया है। बताया कि नहर की साफ-सफाई होने की वजह से पानी कुछ देरी से छोड़ा गया। अधिकांश किसानों ने गेहूं सहित अन्य फसलों की प्रथम सिंचाई नलकूपों से कर रखी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




