Farmers upset due to electricity tripping बिजली के ट्रिपिंग से किसान परेशान, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers upset due to electricity tripping

बिजली के ट्रिपिंग से किसान परेशान

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उप केन्द्र गौहनिया रीवा रोड के तरहार फीडर की ट्रिपिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 24 July 2023 04:31 PM
share Share
Follow Us on
बिजली के ट्रिपिंग से किसान परेशान

विद्युत उप केन्द्र गौहनिया रीवा रोड के तरहार फीडर की ट्रिपिंग से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। तरहार क्षेत्र के किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का समय चल रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण खेतों में नमी भी कम है। ऐसे हालात में विद्युत ट्रिपिंग एक समस्या बन गई है। बताया गया कि बिजली आती है किन्तु दस -पंद्रह मिनट में ही कट जाती है। इससे मोटर और अन्य उपकरण के जलने का भी भय रहता है। रतजगा कर ट्यूबवेल चलाने के बाद सुबह एक बीघा खेत भी नहीं भरता है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।इस संबंध में स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि ओवरलोड के कारण लाइट ट्रिप कर रही है।इसका विभाग के पास कोई समाधान नहीं है। बरसात के बाद ही समस्या हल हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।