समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Gangapar News - समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन- करछना।भारतीय किसान यूनियन (किसान) के बैनर तले ग्राम सभा मुंगारी गांव की आदिवासी बस्ती में व्याप्त...

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के बैनर तले ग्राम सभा मुंगारी गांव की आदिवासी बस्ती में व्याप्त समस्याओं को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन की जिलाध्यक्ष मधु आदिवासी की अध्यक्षता में जुटे यूनियन के लोग व बस्ती की महिलाओं ने तहसील परिसर करछना धरना प्रदर्शन किया। मुंगारी के हल्दी कला गांव की आदिवासी बस्ती में पूर्व में प्रस्तावित कार्य अभी तक पूरा नही किया गया। बस्ती में जल जमाव होने के कारण लोगों को हो रही दिक्कत, नाली और खड़ंजा का अभाव, धीर का तारा मजरे से पक्की सड़क निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धन प्राप्त होने के बावजूद भी किसी रोड का निर्माण नही हो सका। भाकियू के महासचिव सुषमा आदिवासी ने बताया कि बस्ती के लोग कई बार बीडीओ और एसडीएम से गुहार लगाने पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए बस्ती के लोगों के साथ किसान यूनियन नायब तहसीलदार संतोष यादव को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह का समय दिया। यूनियन के लोगों ने कहा कि समस्याओं का समाधान सप्ताहभर के अंदर नहीं हुआ तो तहसील करछना में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।इस मौके पर यूनियन से जुडे लोग और बस्ती की महिलाएं मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


