रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल, किसानों में जागी आस
Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में ठंड की तीव्रता के कारण रबी फसलों की स्थिति बेहतरीन
इलाके में ठंड की तीव्रता के कारण रबी फसलों की स्थिति बेहतरीन रहने से किसानों में संतोष की भावना व्यक्त की जा रही है। गेहूं, चना,मटर, सरसों और अर्सी के अलावा सब्जी की फसलों के लिए भी यह मौसम बेहतरीन रहने के कारण किसानों में खुशी देखी जा रही है। पिछले दिनों से ठंड की तीव्रता के कारण फसलों की स्थिति बेहतरीन रहने से किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा है। यमुनापार इलाके में बीते कुछ दिनों से पड़ी ठंड का सकारात्मक असर रबी फसलों पर दिखाई दे रहा है। ठंडे मौसम के कारण गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित अन्य रबी फसलें तेजी से ग्रोथ कर रही हैं।
खेतों में हरियाली आने से किसानों के चेहरों पर संतोष और उम्मीद साफ नजर आ रही है। किसानों का कहना है कि रात के समय तापमान में आई गिरावट और दिन में हल्की धूप फसलों के लिए अनुकूल साबित हो रही है। इससे कीट-रोगों का प्रकोप भी कम हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहा तो इस वर्ष उत्पादन अच्छा होने की संभावना है। ठंड के अनुकूल मौसम से किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान की ठंड रबी मौसम की फसलों के लिए पोषक है। इससे कीटों का खतरा भी कम होता है और बेहतरीन उत्पादन लायक मौसम चल रहा है। किसानों के लिए यह बेहतर है। कमाल अहमद, कृषि विशेषज्ञ, राजकीय बीज भण्डार, जसरा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



