बारिश से खराब हुए धान की मिल रही कम कीमत

Dec 01, 2025 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - धान क्रय केन्द्रों पर धान लेकर पहुंचने लगे किसानमेजा। क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केन्द्रों पर अब किसान धान लेकर पहुंचने लगा है। माह भर पहले हुई तेज व

बारिश से खराब हुए धान की मिल रही कम कीमत

क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केन्द्रों पर अब किसान धान लेकर पहुंचने लगा है। माह भर पहले हुई तेज बारिश का असर यह रहा कि जो धान खेत में गिर गया था, उसमें कुछ धान खराब हो गया, इसलिए किसानों के घर पर धान की खरीद करने वाले आढ़तिए धान की वाजिब कीमत न देकर 14 सौ से 18 सौ प्रति क्विंटल धान की खरीद कर रहे हैं। बकचूंदा गांव के किसान विजय कुमार ने बताया कि लघु किसान अना धान क्रय केन्द्रों पर न बेंचकर आढ़तियों के हांथ बेंच दे रहे हैं। आढ़तिए अपनी मनमानी कर रहे हैं। बताया कि धान बेंचने को लेकर ऐसे किसानों को भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, किन्तु धान बेंचने के लिए अपना कागजात आन लाइन करवा रखे हैं।

ऐसे किसानों को अपना कागजात प्रमाणित करवाने में संबधित अधिकारियों के समक्ष उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसके पहले ऐसा नहीं था, जैसे चार भाई किसान हैं, एक भाई के नाम कागज बन जाया करता था, वहीं सभी भाईयों का धान बेंच कर पैसा सभी भाईयों को दे दिया करता रहा। अब धान क्रय केन्द्रों की स्थिति देखी जाए तो विपणन विभाग के मेजा खास धान क्रय केन्द्र पर तीस हजार क्विंटल के सापेक्ष 15 सौ क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।