Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Struggle Under BJP Government Long Queues for Fertilizer and Rising Prices

खाद के लिए भी भाजपा सरकार में लाठियां खा रहे किसान

Gangapar News - मांडा। देश का ह्रदय किसान भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशान है। खाद के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 11 Sep 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
खाद के लिए भी भाजपा सरकार में लाठियां खा रहे किसान

देश का ह्रदय किसान भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशान है। खाद के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़ रही है और पुलिस की लाठियां खाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। सपा सरकार की जनोपयोगी योजनाओं का भाजपा सरकार में दम घुट रहा है। उक्त विचार मांडा दोहथा बाजार में गुरुवार को पीडीए के जन चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप पटेल ने व्यक्त किया। कहा कि एंबुलेंस सेवा, हाईवे निर्माण, जननी सुरक्षा सहित तमाम सपा की योजनाओं का भी भाजपा सरकार में दम घुट रहा है। महंगाई, अराजकता से हर वर्ग परेशान है। कार्यालयों में लूट मची है।

अपराध चरम पर हैं। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सपा के कार्यों और उपलब्धियों को कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं और मतदाता सूची निर्माण में धांधली न हो, इसका सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ध्यान दें। जन चौपाल को सपा नेता जय शंकर भारती, सुमन कोल, पप्पू लाल निषाद, मेहताब खां, पवन सोनकर, मंगल देव कोल, त्रिवेणी यादव, सपा यमुनापार सचिव राजन सोनी, खुश मोहम्मद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सोम दत्त पटेल और संचालन रविंद्र जैसल ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।