Gangapar News: नहरों में पानी आने के बाद तैयार होने लगी धान की नर्सरी
Gangapar News: मांडा। उपरौध रजबहा और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में पानी आने के बाद किसानों को काफी राहत मिली और अब उनमें यह उम्मीद हो गई है कि धान सहित खरीफ की फस
Gangapar News: उपरौध रजबहा और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में पानी आने के बाद किसानों को काफी राहत मिली और अब उनमें यह उम्मीद हो गई है कि धान सहित खरीफ की फसल पानी के अभाव में बर्बाद नहीं हो पायेगी। खेतों में धान की नर्सरी तैयार करते किसान दिखाई पड़ने लगे हैं। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के किसानों को सिंचाई के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय से विभिन्न गांवों में नहरों का जाल बिछाया गया है। दो जुलाई से उपरौध रजबहा के आधा दर्जन माइनरों में मिर्जापुर जिला प्रशासन व सिरसी जलाशय के सिंचाई अधिकारियों ने पानी छोड़ दिया है।
केवल गुलरिया जलाशय से संबंधित आधा दर्जन नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। गुलरिया जलाशय की नहरें पानी विहीन होने से देवरी, भवानीपुर, टीकापुर, खैरुआ, तिसेन तुलापुर, सुरवांदलापुर, उल्दा, भींस, बेदौली, बघौरा खवासान, सिकरा, खवास का तारा आदि दर्जनों ग्राम पंचायतों के किसानों में काफी निराशा व्याप्त है। इन गांवों के तमाम किसानों ने स्थानीय व जिला प्रशासन से गुलरिया जलाशय से संबंधित नहरों में भी पानी छोड़े जाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


