Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Protest Over Urea Fertilizer Shortage Despite Police Supervision in Manda
पुलिस के पहरे में बांटी गई खाद, हंगामा करते रहे किसान

पुलिस के पहरे में बांटी गई खाद, हंगामा करते रहे किसान

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। किसानों के हंगामे के दौरान पुलिस की निगहबानी में किसी तरह कोसड़ाकला साधन सहकारी

Sep 11, 2025 03:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

किसानों के हंगामे के दौरान पुलिस की निगहबानी में किसी तरह कोसड़ाकला साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद खत्म हो गयी, जिससे तमाम किसान मन मसोसकर बिना खाद लिये बैरंग वापस गये। मांडा क्षेत्र के साधन सहकारी समिति कोसड़ाकला में बुधवार को खाद कम और किसानों की संख्या अधिक होने के कारण समिति संचालक धीरेंद्र सिंह ने हंगामे की आशंका को देखते हुए मांडा थाने के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह से पुलिस की मांग की थी। बुधवार को मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत के वजह से पुलिस न मिल पाने से खाद का वितरण दोपहर 12 बजे ही बंद करना पड़ा, जिससे बुधवार को किसानों ने हंगामा भी किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों के हंगामे की संभावना को देखते हुए गुरुवार सुबह नौ बजे ही कोसड़ाकला साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों के साथ समिति संचालक धीरेंद्र सिंह मांडा थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया कि यदि पुलिस का सहयोग मिलेगा, तभी खाद का वितरण हो पायेगा, क्योंकि खाद कम है और किसानों की संख्या काफी अधिक है। थाने से उनके साथ पुलिस भी खाद वितरण कराने के लिए कोसड़ाकला भेजी गयी। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया खाद का कोसड़ाकला कला साधन सहकारी समिति से वितरण किया गया। दोपहर तक सारी खाद खत्म हो गयी। खाद खत्म होने के बाद तमाम किसानों को खाद नहीं मिल पायी, जिससे पुलिस की मौजूदगी में भी किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि वे पिछले एक सप्ताह से दिन दिन भर खाद के लिए समितियों के चक्कर काट रहे है। तमाम महिला किसान भी खाद के लिए लाइन में लगी रहीं। किसी तरह किसानों को यह समझाकर विदा किया गया कि शीघ्र ही खाद की दूसरी खेप आने पर सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कोसड़ाकला में गुरुवार को खाद का वितरण होने के बाद अब मांडा क्षेत्र के मझिगवां, हाटा, मांडा खास, कोसड़ाकला, महुआरीकला, महेवा कला, दिघिया, चकडीहा किसी भी साधन सहकारी समिति में फिलहाल खाद समाप्त है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद इस समय यूरिया खाद की बेहद जरुरत है। यदि खेतों को समय से खाद न मिल पायी, तो उपज पर खराब असर पड़ेगा। तमाम किसानों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से डिमांड के अनुरुप मांडा क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।