आज एसडीएम सोरांव का घेराव करेंगे किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - नवाबगंज। आवास विकास परिषद द्वारा उपजाऊ भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर क्षेत्र के किसानों

आज एसडीएम सोरांव का घेराव करेंगे किसान

आवास विकास परिषद द्वारा उपजाऊ भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू पासी के नेतृत्व में किसानों की एक अहम बैठक टिकरी गांव में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से धारा 28 हटाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि धारा 28 लागू होने के कारण वे अपनी जमीन न तो बेच पा रहे हैं और न ही उसे गिरवी रख पा रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

किसानों ने यह भी बताया कि इस स्थिति के चलते बेटियों के विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान टिकरी पप्पू पासी ने बताया कि यदि शीघ्र ही धारा 28 नहीं हटाई गई तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि इसी के तहत सोमवार को सैकड़ों किसान एसडीएम सोरांव का घेराव कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे। बैठक में अभिषेक पांडेय, महेंद्र पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, नेता मिश्रा, हरी ओम पांडेय, अलाउद्दीन, रईस, मिथलेश मौर्य, केके मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।