
धान कटाई के बाद अब आलू की बोआई की तैयारी
संक्षेप: Gangapar News - मऊआइमा में किसान धान की कटाई के बाद आलू की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में जुताई, मेड़बंदी और गोबर की खाद डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। मौसम अनुकूल रहने पर किसानों को आलू की अच्छी उपज की उम्मीद है। कृषि विभाग भी किसानों को प्रमाणित बीजों के उपयोग की सलाह दे रहा है।
मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। किसान इन दिनों धान की कटाई पूरी कर खेतों में आलू की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों की जुताई, मेड़बंदी, देसी खाद डालने और सिंचाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि समय से आलू की फसल बोई जा सके। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल होने से धान की पैदावार अच्छी हुई है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि आलू की फसल भी बेहतर होगी। मऊआइमा के विभिन्न गांवों में किसान अब खेतों में गोबर की खाद डालकर भूमि को तैयार कर रहे हैं। कई किसानों ने आलू के बीज की खरीदारी भी शुरू कर दी है।

वहीं कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को समय पर बोआई करने और प्रमाणित बीजों के उपयोग की सलाह दी जा रही है। अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर किसानों को तकनीकी जानकारी दे रहे हैं। आलू बोआई के लिए जरूरी डीएसपी और पोटाश का इंतजाम करने में लगे हैं। किसान जगदंबा प्रसाद, शिवसागर, राणा प्रताप पटेल आदि का कहना है कि अगर मौसम सामान्य रहा तो इस बार अच्छी उपज मिलने की संभावना है। धान कटाई के तुरंत बाद आलू की बुवाई करने से खेतों की नमी का सही उपयोग हो जाता है और फसल भी अच्छी होती है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट और किसानों की मेहनत से रबी सीजन की तैयारी पूरे जोश में दिख रही है। वहीं देसी खाद अपने तिपहिया या साइकिल से खेतों में डाल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




