ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारअनुदान के लिए किसानों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

अनुदान के लिए किसानों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक स्तारीय किसानी गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराने पर बल दिया गया। बताया गया कि जो भी अनुदान मिलेगा वह पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। बतौर मुख्य...

अनुदान के लिए किसानों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
Center,AllahabadMon, 29 May 2017 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक स्तारीय किसानी गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराने पर बल दिया गया। बताया गया कि जो भी अनुदान मिलेगा वह पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। बतौर मुख्य अतिथि विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि अफसरों से किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही। उपकृषि निदेशक विजय सिंह ने बताया कि किसान प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड और फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं लेकिन इसके लिए आनलाइन पंजीकरण जरूरी है। वैज्ञानिक डॉ. मदन सेन सिंह ने समसामयिक खेती एवं धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई के वैज्ञानिक विधि बताये। धान की नर्सरी में जिंक सल्फेट की सलाह दी गई। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कृषि उत्पादन में लागत कम और आय दोगुनी करने पर चर्चा की। वैज्ञानिक विधि से खेती के तरीके बताए मऊआइमा। ब्लाक परिसर में आयोजित कृषि निवेशमेले में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक सोरांव जमुना प्रसाद सरोज एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित किया। कृषि विशेषज्ञों ने लोगों को बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें