Gangapar News: पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल, नहर ने भी दिया धोखा
Gangapar News: सिंचाई के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती। सैदाबाद। क्षेत्र में धान की रोपाई के बाद किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नहरों में सम

Gangapar News: क्षेत्र में धान की रोपाई के बाद किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नहरों में समय पर पानी नहीं छोड़े जाने से खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी है। मजबूरी में किसान निजी नलकूपों से महंगे दाम पर पानी खरीदकर सिंचाई कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है।धान की रोपाई और सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसान समय पर खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि धान की फसल को इस समय नियमित सिंचाई की आवश्यकता होती है, लेकिन नहरों में पानी नहीं आने से फसल पीली पड़ने लगी है। जिन किसानों के पास निजी नलकूप की व्यवस्था नहीं है, उनकी फसल सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। कई किसानों ने बताया कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष रोपाई के समय नहरों में पानी उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन जरूरत के समय नहरें सूखी रहती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि दिन और रात में बार-बार बिजली कटने से निजी नलकूप भी बंद हो जाते हैं। कई बार घंटों तक बिजली नहीं आने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता।


