Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Face Challenges at Neglected Seed Warehouse in Mejha Khas
राजकीय बीज गोदाम तक पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता

राजकीय बीज गोदाम तक पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता

संक्षेप:

Gangapar News - राजकीय बीज गोदाम मेजा तक पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता मेजा। जहां प्रदेश सरकार किसानों का हौसला आफजाई करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तमाम योजनाएं

Dec 20, 2025 03:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

जहां प्रदेश सरकार किसानों का हौसला आफजाई करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तमाम योजनाएं चला रखी है, वहीं कृषि विभाग द्वारा मेजा खास में निर्मित राजकीय बीज गोदाम दुर्व्यस्था का शिकार है, बीज गोदाम में जगह की कमी होने से कीटनाशक दवाएं पास के जर्जर भवन में रखी जाती हैं। जर्जर भवन में रखी दवाएं बरसात के दिनों में खराब हो जाती हैं। मेजा खास पहाड़ी पर स्थित राजकीय बीज गोदाम पथरीली ऊंची-नीजी जमीन पर बनाया गया है, जहां तक पहुंचने का रास्ता आज तक नहीं बनाया जा सका है। रात के समय किसी के न रहने से पास पड़ोस के लोग राजकीय बीज गोदाम के सामने शौच कर देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे कर्मचारियों व वहां पहुंचने वाले किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।गुनई गहरपुर गांव के किसान वीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बीज गोदाम परिसर में सामने ही नहीं चारों ओर गंदगी भरी पड़ी है, जिससे किसानों को बीज सहित अन्य कृषि सामान लेने में दिक्कते होती हैं। एडीओ कृषि ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन दशक वर्ष 1998 में निर्मित राजकीय बीज गोदाम की जमीन पर वन विभाग अपना दावा कर रहा है, जिससे भवन व बाउड्रीवाल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।