नवाबगंज धान क्रय केंद्र में तौल कराने नहीं आए किसान
नवाबगंज। एक नवंबर से धान क्रय केंद्र पर सरकार ने तौल शुरू करने का निर्देश

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 01 Nov 2023 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें
एक नवंबर से धान क्रय केंद्र पर सरकार ने तौल शुरू करने का निर्देश दिया था। बुधवार को नवाबगंज धान क्रय केंद्र पर कर्मचारी तैयारी पूरी कर धान तौल करने के लिए किसानों की राह देखते रहे लेकिन कोई भी किसान धान तौल कराने के लिए नहीं आया। धान क्रय केंद्र नवाबगंज के इंचार्ज धर्म वीर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बीस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान तौल करने की तैयारी पूरी कर किसानों का इंतजार किया गया। लेकिन बुधवार को धान तौल कराने के लिए क्षेत्र का कोई किसान नहीं आया। कुछ किसान आए थे और जल्द धान तौल कराने की बात कहकर वापस लौट गए।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
