Gangapar News: गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में भी पानी छोड़े जाने की गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मांडा। उपरौध राजबहा की नहरों में पानी आने के बाद गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की एक दर्जन नहरों में भी पानी छोड़े जाने की संबंधित सैकड़ों गां

Gangapar News: गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में भी पानी छोड़े जाने की गुहार

Gangapar News: उपरौध राजबहा की नहरों में पानी आने के बाद गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की एक दर्जन नहरों में भी पानी छोड़े जाने की संबंधित सैकड़ों गांवों के किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है। समूचे मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों की खेती को हरा भरा रखने के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय की नहरों से पानी पहुंचता रहा है। इस समय धान की नर्सरी के लिए सिंचाई की बेहद जरुरत है। खरीफ की ज्यादातर फसलें पानी के अभाव में नष्ट हो रही हैं। पूरा जून बीत गया, लेकिन मांडा क्षेत्र में बरसात नहीं हुई।

तेज धूप के चलते धान के बेहन सूख रही हैं। किसानों की मांगों पर मिर्जापुर जनपद के सिंचाई अधिकारियों द्वारा मांडा के उपरौध राजबहा की आधा दर्जन नहरों में दो दिन पहले पानी छोड़ा गया। पहाड़ी क्षेत्र की नहरों में पानी आने के बाद अब उमापुर पंप कैनाल से संबंधित बामपुर, बादपुर, मानपुर, महेवा कला, डेंगुरपुर, नहवाई, चकडीहा, कनेवरा, चिलबिला, टिकरी, सैबसा, धरांवगजपति, धरांवनारा, दिघिया, बम्हनी हेठार, आहोपुर आदि तमाम गांवों के किसानों ने उमापुर पंप कैनाल की नहरों में भी पानी छोड़ने की मांग की जा रही है। इसी तरह गुलरिया जलाशय से संबंधित देवरी, भवानीपुर, टीकापुर, तिसेन तुलापुर, सुरवांदलापुर, उल्दा, महुआरी कला , सिकरा, खवास का तारा, बेदौली, भींस आदि तमाम गांवों की खेती भी पानी के अभाव में सूख रही है। उमापुर पंप कैनाल से संबंधित कुछ गांवों में 12 मई को आयी आंधी से जगह जगह से तमाम पेड़ बिजली के तारों पर गिर गये। उसके बाद कुछ अज्ञात चोर आधा दर्जन विद्युत पोल और उनके तार गायब कर दिये। एसडीओ मांडारोड अशोक कुमार ने बताया कि उमापुर पंप कैनाल के चोरी हुए तार व पोल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। शासन से बजट मिलते ही उमापुर पंप कैनाल की बिजली सुचारू रुप से चालू दिया जाएगा। बिजली मिलने के बाद उमापुर पंप कैनाल द्वारा भी संबंधित नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। बिजली के अभाव में 12 मई से उमापुर पंप कैनाल की आधा दर्जन नहरों में बिजली के अभाव में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे इस पंप कैनाल से संबंधित चार दर्जन गांवों की नहरों में धूल उड़ रहा है और खरीफ की फसल बर्बाद होते देख किसान चिंतित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।