Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Demand Return of Land from Karachna Power Project in Prayagraj
काश्तकारों को भूमि वापसी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

काश्तकारों को भूमि वापसी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Gangapar News - प्रयागराज में समाज उत्थान समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें करछना पावर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित भूमि को किसानों को वापस करने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि 18 सालों से भूमि पर कोई कार्य नहीं हुआ है और भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Dec 23, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कौंधियारा/करछना, हिंस। मंगलवार को प्रयागराज समाज उत्थान समिति कचरी करछना, प्रयागराज के प्रबंधक एवं समाजसेवी डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी करछना को तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन करछना पावर प्रोजेक्ट के नाम से अधिग्रहित भूमि को काश्तकारों को वापस किए जाने की मांग को लेकर दिया गया, जिस पर अधिग्रहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व काश्तकारों के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के संरक्षक शिव बहादुर पटेल एवं प्रबंधक डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल के नेतृत्व में 19 अक्तूबर 2025 को आयोजित किसान महापंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाई थीं। काश्तकारों का कहना है कि लगभग 18 वर्ष पूर्व अधिग्रहित भूमि पर अब तक पावर प्लांट का कोई कार्य नहीं हुआ और न ही भूमि वापस की गई।

किसानों ने मांग की कि यदि भूमि वापस नहीं की जाती तो किसानों की सहमति से नए सिरे से अधिग्रहण कर वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार प्रतिकर दिया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भूमि न लौटने और परियोजना न लगने से किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही अधिग्रहित भूमि के आसपास के गांवों में नीलगाय, जंगली सुअर व अन्य जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने पावर प्रोजेक्ट के अतिरिक्त किसी अन्य योजना को लागू न करने, काश्तकारों या उनके आश्रितों को रोजगार देने तथा परियोजना स्थापित होने पर शासनादेशानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष करछना कृष्ण मुरारी पांडेय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;