किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारखीरी। कोरांव तहसील के खीरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के किसानों ने

कोरांव तहसील के खीरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के किसानों ने पेयजल संकट को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समय ग्रामीण ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी भीषण गर्मी में पेयजल के लिए बेहाल हैं। क्षेत्र में गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र के पाठकपुर, नदौरा, बसगड़ी, पाठकपुर, ऊंचगांव, जोरवट, खपटिहा आदि के किसानों के द्वारा बेलन मुख्य नहर से जुड़ी सभी स्थानीय माइनरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:उरुवा सिंचाई के लिए रजबहा का मुंह खोला गया
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


