Gangapar News: करकोली माइनर में झाड़ी बनी मुसीबत, नहीं पहुंच रहा पानी
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: शारदा सहायक खंड-39 के करकोली माइनर में झाड़-झंखाड़ के कारण नहर का अस्तित्व नहीं दिख रहा। सफाई की कमी से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे मीरपुर, सिंधौरा, हसनपुर, और रस्तीपुर के किसानों को सिंचाई में कठिनाई हो रही है। किसान अधिकारियों से सफाई की मांग कर रहे हैं।
करकोली माइनर में झाड़ी बनी मुसीबत, नहीं पहुंच रहा पानी
Gangapar News: सोरों, हिन्दुस्तान संवाद। शारदा सहायक खंड-39 के करकोली माइनर में लंबे समय से उगी झाड़-झंखाड़ के कारण नहर का अस्तित्व तक दिखाई नहीं दे रहा है। सफाई के अभाव में माइनर जगह-जगह झाड़ियों और वनस्पतियों से पट गई है, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। नहर में पानी नहीं आने से मीरपुर, सिंधौरा, हसनपुर, रस्तीपुर समेत आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से करकोली माइनर की सफाई कराकर नहर में सुचारू रूप से पानी पहुंचाने की मांग की है।

