प्राकृतिक नाले पर बांध बना कर कब्जा, एसडीएम से लगाई गुहार
Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोइसरा से बह रहे प्राकृतिक नाले पर
बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोइसरा से बह रहे प्राकृतिक नाले पर कुछ लोगों द्वारा बांध बना कर कब्जा कर लिया गया है। क्षेत्र के किसानों ने उपजिलाधिकारी बारा को एक प्रार्थना पत्र दे कर बांध को खुलवाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के किसानों निर्भय सिंह, भैय्या लाल, शिव बहादुर, शिव पाल सहित दर्जन भर लोगों ने शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि गोइसरा गांव से बहने वाले अति प्राचीन प्राकृतिक नाले पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा नाले पर बांध बनाकर तथा नाले को कुछ भाग को समतल करके फसल बो लिया गया है जबकि इस नाले में बह रहे पानी से चार पांच गावों के फसलों की सिचाई होती है।
नाला बंध जाने के कारण पानी आगे नहीं जा पा रहा है, जिससे फसलो की सिचाई नहीं हो पा रही है। बताया गया कि शासन द्वारा इस प्राकृतिक नाले की मनरेगा से खुदाई भी करायी गयी है। शासन द्वारा पहले किसानों से पनिकर भी वसूला जाता था किन्तु सिंचाई माफ होने के बाद कर नहीं लग रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा नाले को पंडुआ प्रतापपुर बडी नहर से जोड़ दिया गया है। इससे बरसात के अतिरिक्त नहर का भी पानी इसी नाले से होकर बहता है तथा नाला गांव के तालाब में जाकर मिलता है। इससे तालाब में भी पानी भरा रहता है और गर्मी में पशुओ के पीने के लिए काम आता है। किसानों के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




