मौसम में उतार चढ़ाव से किसानों में चिंता
Mar 07, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - उरुवा। ठंड और गर्म मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस समय रबी

ठंड और गर्म मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस समय रबी की फैसले अपने अंतिम चरण में है यानी की पकने की कगार पर हैं। कहीं-कहीं तिलहन और दलहन की फसलें काटी भी जा रही हैं। शनिवार को हल्के बादलों की छाया और मौसम की मिजाज को देखते हुए किसानों में ओलावृष्टि की चिंता बनी हुई है। उरुवा के किसान संजय पांडेय, दिनेश पटेल बताते हैं कि फसल कटने में अभी कुछ दिन शेष हैं। बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का कारण बनता है, जो इस समय किसानों के लिहाज से ठीक नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


