परवेजाबाद में लगी आग, घर गृहस्थी खाक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारबारा थाना के परवेजाबाद गांव में मंगलवार सुबह एक किसान के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। राज कुमार यादव का परिवार घर के बाहर था और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन परिवार को अब रोटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत परवेजाबाद में मंगलवार सुबह एक किसान के घर में आग लग गई। इससे घर में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया।क्षेत्र के परवेजाबाद निवासी राज कुमार यादव पुत्र बाबा लाल यादव का पूरा परिवार घर के बाहर बैठा था। अचानक घर के सामने के भाग से धुआं निकलने लगा। सभी लोग शोर मचाने लगे। आग की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तो किसी तरह बुझ गई किंतु सारा सामान जल गया है। परिवार के समक्ष रोटी की समस्या आ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


