तहसील सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई बारा द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र यादव ने की।
सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक तेज नारायण शुक्ल को एसडीएम व तहसीलदार डाक्टर विशाल कुमार शर्मा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक प्राची केसरवानी, प्रतिमा दिवेदी, अनिल कुमार गुप्ता, मकदूम बक्स व अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष रविंद्र नारायण मिश्र व अन्य लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर नायब नाज़िर बृजेंद्र प्रताप, राजस्व निरीक्षक उमाशंकर श्रीवास्तव, हरि प्रसाद पाल, रुचि गुप्ता, संतोष यादव, रणजीत राय, दिनेश चंद्र मिश्र, सतीश शुक्ल, लेखपाल संतोष मिश्र, मुन्नी लाल, राम सिंह यादव, राम शिरोमणि शुक्ल, कृष्ण कुमार सिंह, द्वारिका सिंह, प्रेम चंद्र, आनंद कुमार, आशुतोष पांडेय, मिथलेश मिश्र, सरोज दुबे, प्रभाकांत, मंजेश, किरण पटेल, नीतू सिंह, रीता वर्मा, अल्का यादव, घनश्याम, विनय कुमार आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।