अज्ञात वाहन की टक्कर से अप्पे पलटा, आठ घायल
Gangapar News - फूलपुर। अप्पे पर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गृह प्रवेश

अप्पे पर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहें थे कि सामने से आये तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अप्पे पलट गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। जहां से सभी को एसआरएन रेफर कर दिया गया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत लोढ़ीडीह उग्रसेनपुर निवासी अधिवक्ता विनोद तिवारी के भाई तीर्थराज तिवारी ने प्रयागराज शहर में नया भवन निर्मित कराया है। बुधवार को उक्त नवनिर्मित भवन का गृहप्रवेश कार्यक्रम था। जिसमें विनोद तिवारी समेत उनके परिवार के दुर्गा तिवारी, अनिल तिवारी, उमेश तिवारी, मनोरमा तिवारी, सूर्या तिवारी, किरन तिवारी अल्पी का पूरा निवासी सुनील की अप्पे से उक्त कार्यक्रम में सहभाग करने गये थे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद ये सभी अप्पे में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात साढ़े दस बजे के लगभग जब अप्पे प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग स्थित फूलपुर तहसील मुख्यालय के सामने पहुंचे थे कि जौनपुर की तरफ से आये तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे अप्पे पलट गया। जिससे अप्पे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


