हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र अन्तर्गत के बरदहा गांव में शनिवार रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारी से आए युवकों की हव

हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार

करछना थाना क्षेत्र अन्तर्गत के बरदहा गांव में शनिवार रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारी से आए युवकों की हवाई फायरिंग और मारपीट से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी मौके पर दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। करछना थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक बवाल में बदल गया। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने अपने ससुराल पक्ष के करीब एक दर्जन युवकों को मौके पर बुला लिया। पहुंचते ही युवकों ने विवाद को उग्र करते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और साहस दिखाते हुए आरोपियों को खदेड़ दिया। इस दौरान एक युवक, सौरभ गौतम पुत्र हरिप्रसाद गौतम, निवासी औंता (मेजा), को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुई है। आरोप है कि सौरभ ने अशोक यादव पर फायरिंग की, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी करछना प्रवीण गौतम ने बताया कि •फरार आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बरामद पिस्तौल के स्रोत की भी जांच जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।