तपिश से सड़कें सूनी, जनजीवन बेहाल
Gangapar News - भयंकर तपिश से सड़कें सूनी, जनजीवन बेहाल भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात
भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं मानो धरती तपकर तवा बन गई हो और सड़कों से गर्म हवाएं निकल रही हों। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। भारतगंज सहित आसपास के इलाके में दूर-दूर तक लोग नजर नहीं आ रहे हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर पर गमछा और चेहरे को ढंककर चलने को मजबूर हैं। भीषण तपिश का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
दोपहर के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं। रात्रि में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों की नींद हराम कर दी है। ऊपर से लगातार विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से कूलर, पंखे और फ्रिज ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। कई इलाकों में लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


