निबंध में आशीष को मिला पहला स्थान

Apr 03, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - सैदाबाद। क्षेत्र के विगहिया गांव स्थित धीरू भाई अंबानी पब्लिक स्कूल समाज कल्याण विभाग ग्रामोदय

निबंध में आशीष को मिला पहला स्थान

क्षेत्र के विगहिया गांव स्थित धीरू भाई अंबानी पब्लिक स्कूल समाज कल्याण विभाग ग्रामोदय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 70 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अटल वायु अभ्युदया योजना संवाद सत्र के तहत अयोजित निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल की विज्ञान अध्यापिका विवाह सिंह ने की। नाना-नानी, दादा -दादी विषय पर अयोजित निबंध प्रतियोगिता में 70 छात्रों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में आशीष प्रजापति ने प्रथम स्थान व रीतिका कुशवाहा ने द्वितीय एवं पीहू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को नकद इनाम एवं बेस्ट ऑफ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर सिंह ने किया। इस मौके पर सचिव अरविंद सिंह, राजकमल सिंह, कन्हैयालाल, विकास सिंह समाजसेवी, भोला सिंह, निशा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शिवरतन सिंह, श्रुति तिवारी, प्रिया सिंह, कृष्ण मिश्रा आदि रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।