ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

सपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

सिरसा के शिवगंगा वाटिका में सपा की बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में...

सपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 23 Jul 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मेजा। हिन्दुस्तान संवाद

सिरसा के शिवगंगा वाटिका में सपा की बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेक्टर तथा बूथ प्रभारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। सपा हमेशा से कार्यकर्ताओं की मजबूती के लिए कार्य करती रही है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलना तय है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, नौजवान, आम जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता समय का इंतजार कर रही है। इस मौके पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने पार्टी को गति देने की बात कही। कार्यक्रम में लल्लन सिंह, दिलावर सिंह, प्रमील यादव, अंशु सिंह, शिवकैलाश यादव, राजेश यादव, नितेश तिवारी, नीरज यादव, मानिक चन्द्र सिंह सहित कई सपा नेता तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कई सपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र में पद दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें