Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsEmotional Performance of Lakshman Shakti at Ramleela Festival Leaves Audience Moved
लक्ष्मण शक्ति प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर किया

लक्ष्मण शक्ति प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर किया

संक्षेप: Gangapar News - कौंधियारा/करछना। श्रीराम रामलीला कमेटी करछना द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामलीला महोत्सव के नौवें दिन बुधवार

Thu, 23 Oct 2025 03:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

श्रीराम रामलीला कमेटी करछना द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामलीला महोत्सव के नौवें दिन बुधवार की रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन इतना प्रभावशाली रहा कि दर्शक भावनाओं से द्रवित हो उठे। मंच पर कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों ने ऐसा वातावरण निर्मित किया कि पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा। युद्धभूमि में लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच हुए तीखे संवाद और युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। व्यास अजय सिंह द्वारा प्रस्तुत चौपाई वीर घातिनी झाड़ेसि सांगी, तेज पुंज लक्ष्मणऊर लागी के साथ ही जब मेघनाथ की शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित होकर भूमि पर गिरे, तो पूरा माहौल भावनाओं से भर गया।

हनुमान द्वारा सुषेन वैद्य के बताए अनुसार संजीवनी बूटी लाने का दृश्य और अयोध्या के ऊपर उड़ते समय भरत द्वारा उन्हें मायावी राक्षस समझकर बाण मारने का प्रसंग दर्शकों की आंखें नम कर गया। हनुमान और भरत के संवादों ने मानो रिश्तों की संवेदनशीलता को सजीव कर दिया। इसके पूर्व रावण-अंगद संवाद का मंचन दर्शकों को खूब भाया। अंत में कमेटी की ओर से कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार जताया गया। इस दौरान महेंद्र पाल सिंह, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह भोगाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह, शिवेंद्र सिंह प्रिंस, विनोद सिंह काका आदि मौजूद रहे।