Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsElectrocution Incident Residents Blame JE and Lineman for Faulty Power Line
करंट से झुलसे दो लोगों ने जेई और लाइन मैन के खिलाफ दी तहरीर

करंट से झुलसे दो लोगों ने जेई और लाइन मैन के खिलाफ दी तहरीर

संक्षेप:

Gangapar News - करंट से झुलसे दो लोगों ने जेई व लाइन मैन के खिलाफ दी तहरीर मेजा। बिजली के केबल तार टूटने से झुलसे धनंज्जय पांडेय निवासी बेरी व ओम प्रकाश निवासी इसौट

Sep 13, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बिजली का जर्जर तार टूटने से झुलसे धनंज्जय पांडेय निवासी बेरी व ओम प्रकाश निवासी इसौटा ने जेई व लाइन मैन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के खिलाफ मेजा थाने में तहरीर दी है। कहा कि उन दोनों की लापरवाही से कोहड़ार बाजार में पोल में लगाया गया जर्जर तार टूट कर गुरूवार की रात उन लोगों के उपर गिरा था। बताया कि दो दिन पहले लोगों ने जर्जर तार के स्थान पर दूसरा तार लगाए जाने की बात कह रखी थी, किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि जर्जर तार को समय रहते ठीक कर लिया गया होता तो इतनी बढ़ी घटना न होती।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेरी गांव निवासी धनंज्जय पांडेय अपने मित्र ओम प्रकाश निवासी इसौटा के साथ दो दिन पूर्व गुरुवार की रात कोहड़ार बाजार से घर के लिए चले तो रास्ते में पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से निकली केबल दोनों के ऊपर गिर पड़ी। इस घटना में धनज्जय पांडेय बुरी तरह झुलस गए, जबकि ओम प्रकाश आंशिक रूप से झुलसे। झुलसे धनंज्जय का इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है।