कोहड़ार बाजार की बिजली सप्लाई ठीक न होने से लोगों में बेचैनी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कोहड़ार बाजार की बिजली सप्लाई ठीक न होने से लोगों में बेचैनी मेजा। गर्मी बढनें के साथ बिजली की खपत तेज हो गई है। जर्जर ट्रांसफार्मर के सहारे कोहड़ार बा

कोहड़ार बाजार की बिजली सप्लाई ठीक न होने से लोगों में बेचैनी

गर्मी बढने के साथ बिजली की खपत तेज हो गई है। जर्जर ट्रांसफॉर्मर के सहारे कोहड़ार बाजार की बिजली सप्लाई की जा रही है, जिससे बाजार के व्यापारियों व आम लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि महज एक जर्जर ट्रांसफॉर्मर से समूचे बाजार को बिजली सप्लाई की जा रही है, जिससे तीन हजार की आबादी वाले कोहड़ार को ठीक ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है। बताया कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास लटक रहे बिजली के जर्जर तारों में अक्सर फाल्ट बना रहता है। कुछ दिन पहले जेई आशीष कुमार ने जले ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर तो स्थापित करवा दिया, लेकिन कुछ न कुछ तकनीकी खराबी बनी रहती है।

जिससे रात के समय डीम लाइट रहती है। भरपूर बिजली न मिलने से लोगों के दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।