Gangapar News: 23 जुलाई तक दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मऊआइमा। 11 केवी अमानगंज फीडर पर बढ़ते ओवरलोड को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा फीडर

Gangapar News: 23 जुलाई तक दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Gangapar News: 11 केवी अमानगंज फीडर पर बढ़ते ओवरलोड को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा फीडर विभक्तीकरण सेपरेशन का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान 19 से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया गया है कि यह कार्य शासन की मंशानुसार भविष्य में निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को आगे बेहतर बिजली व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।