विद्युत पोल से निकलती है चिंगारी, ग्रामीण भयभीत
मांडा । लोड अधिक होने के कारण विभिन्न गांवों में विद्युत पोल से अक्सर देर रात तक चिंगारी निकलती है ,जिससे मोहल्ले के लोगों में काफी भय बना रहता है।

लोड अधिक होने के कारण विभिन्न गांवों में विद्युत पोल से अक्सर देर रात तक चिंगारी निकलती है ,जिससे मोहल्ले के लोगों में काफी भय बना रहता है। हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दोहथा, बदौआ, उसकी खुर्द, हाटा आदि गांवों में अक्सर देर रात तक विद्युत पोल से तेज चिंगारी निकलती रहती है। दोहथा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान निजाम अली ने बताया कि उनके मकान के पास विद्युत पोल है । रात भर इस विद्युत पोल से तेज चिंगारी निकलती रहती है। चिंगारी के भय से रात में परिवार का कोई भी सदस्य छत पर नहीं जाता। दोहथा गांव के ज्यादातर विद्युत पोल व जर्जर विद्युत तारों के चलते अक्सर देर रात तक चिंगारी ओर धुआं निकलता रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी हाटा उपकेंद्र के जेई को दे दी गई है , लेकिन अभी भी स्थिति यथावत है। हाटा उपकेंद्र के जेई साधूराम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। लोड अधिक होने के कारण तार जलते हैं । शीघ्र ही तकनीकी खामी दूर कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


