दूसरे दिन भी जारी रहा नई 33 केवी लाइन निर्माण
भारतगंज में भीषण गर्मी और बढ़ते विद्युत भार के बीच बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए विद्युत विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान जारी रखा है। कर्मचारियों ने 33 केवी लाइन को जल्दी चालू कराने के लिए मेहनत की, जिसमें पेड़ों की छंटाई भी शामिल है ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सके।

भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते विद्युत भार के बीच भारतगंज की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा। तेज धूप, झुलसा देने वाली लू और तपिश भरे मौसम के बावजूद विभागीय कर्मचारी नई 33 केवी लाइन को शीघ्र चालू कराने में पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जुटे रहे।जेई भारतगंज प्रशान्त श्रीवास्तव टीम के साथ जिगना पावर हाउस से भारतगंज विद्युत उपकेंद्र तक करीब नौ किलोमीटर लंबी बंद पड़ी 33 हजार केवी लाइन की केबिल खुदवाकर उसे दुरुस्त कराने के कार्य में लगे रहे।
लाइन मार्ग में बाधा बने पेड़ों की छंटाई भी कराई गई, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


