टूटा बिजली तार बना जानलेवा, 48 घंटे से फोन नहीं उठा रहे जेई
टूटा बिजली तार बना जानलेवा, 48 घंटे से फोन नहीं उठा रहे जेई, ग्रामीणों में आक्रोश कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा क्षेत्र के टिकरी-अकोढ़ा-बरांव मार
कौंधियारा क्षेत्र के टिकरी-अकोढ़ा-बरांव मार्ग पर पिछले 48 घंटे से टूटा पड़ा विद्युत तार हादसे को दावत दे रहा है। व्यस्त मार्ग पर तार नीचे लटकने के बावजूद बिजली विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं करा सका है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों में भय व नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग के जेई फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। गांव वालों के अनुसार मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद बरांव पावर हाउस से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात या नमी की स्थिति में तार में करंट उतरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शिकायतकर्ता अनुज प्रजापति निवासी टिकरी ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल टूटे तार को हटाकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


