ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - उरुवा में एक बुजुर्ग महिला, शशि मिश्रा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना ऊंचडीह स्टेशन के पास हुई। महिला खेतों की ओर जा रही थी जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उरुवा, हिन्दुस्तान। मंगलवार रेलवे ट्रैक पार कर रही एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग के ऊंचडीह स्टेशन के पास की है। बुजुर्ग महिला की पहचान सोनाई गांव निवासी शशि मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा के रूप में हुआ।बताया गया कि बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रही थी। इसी दरमियान ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा रहा।
ये भी पढ़ें:ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


