
सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को कार ने कुचला
Gangapar News - फूलपुर। सड़क पार कर रही वृद्धा को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने
सड़क पार कर रही वृद्धा को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे निकट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सरवाडीह गांव निवासी जलील अहमद की पत्नी 85 वर्षीय उम्मतुन निशा घर पर ही रहती थीं। वह प्रत्येक गुरुवार और रविवार को भुलई का पूरा के मजार पर इबादत करने के लिए जाती थीं। पास स्थित गांव कन्नौजा में उनका मायका है। कभी कभार वहीं रुक भी जाती थीं।
बीते रविवार को भी वह मजार गई थीं। वहां से सोमवार सुबह करीब छह बजे वापस अपने घर के लिए मजार से निकली थीं। मजार के सामने ही प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उम्मतुन निशा सड़क पर गिर गई और कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने घटनास्थल से घायल महिला को पास के हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




