ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारनहर में बह गई बुजुर्ग महिला, हालत नाजुक

नहर में बह गई बुजुर्ग महिला, हालत नाजुक

लालापुर थाना क्षेत्र के पड़ुआ गांव में एक बुजुर्ग महिला का पैर फिसल जाने से नहर में बह गईं। तीन किलोमीटर दूर लोगों ने महिला को नहर में बहते देखा तो निकाला। नाजुक हालत में सीएचसी शंकरगढ़ ले जाया गया।...

नहर में बह गई बुजुर्ग महिला, हालत नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 30 Sep 2020 11:32 AM
ऐप पर पढ़ें

लालापुर थाना क्षेत्र के पड़ुआ गांव में एक बुजुर्ग महिला का पैर फिसल जाने से नहर में बह गईं। तीन किलोमीटर दूर लोगों ने महिला को नहर में बहते देखा तो निकाला। नाजुक हालत में सीएचसी शंकरगढ़ ले जाया गया। घटना बुधवार सुबह छह बजे की है।

पड़ुआ गांव निवासी शारदा प्रसाद भारतीया की 60 वर्षीया पत्नी हैं सुनीता देवी बुधवार सुबह नहर की तरफ गई थीं। अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गई और डूबने लगीं। बहते हुए मनकामेश्वर मंदिर के पास पहुंची तो लोगों की नजर पड़ी। उसे नहर से निकाला गया। उसकी सांस चल रही थी। सूचना लालापुर थाना प्रभारी अमित कुमार राय को दी गई। वह पुलिस बल और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को सीएचसी शंकरगढ़ भेजवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें